Sapanon ki Roshani Sapanon ki Roshani

Sapanon ki Roshani

    • $0.99
    • $0.99

Publisher Description

"एक छोटे शहर और सामान्य परिवेश से निकलकर नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय ख्याति के व्यक्ति बनने तक के लेखक श्री कैलाश सत्यार्थी के अनुभवों पर आधारित यह पुस्तक पाठकों के लिए एक बेशकीमती उपहार हैं ।

प्रस्तुत पुस्तक में कोई उपदेश नहीं दिए गए हैं। इसमें ऐसी ढेरों कहानियाँ हैं, जिनके माध्यम से लेखक ने सिखाया है कि आशा और निराशा, स्पष्टता और असमंजस, सफलता और असफलता, खुशी और दुःख, आसानी और मुश्किलें, चिंताएँ और मस्ती जैसे सारे अनुभवों के बीच सहज भाव से आगे बढ़ते हुए सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ी जा सकती हैं।

श्री कैलाश सत्यार्थी ने बहुत सुंदर तरीके से और जीवन के उदाहरणों के माध्यम से समझाया है कि यदि जीवन का फोकस 'क्या बनना है' की जगह 'क्या करना है', की तरफ मोड़ दिया जाए तो उसके चमत्कारी परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने मात्र 17 साल की उम्र में जीवन के अपने कुछ सूत्र तय कर लिये थे और परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी रही हों, उन सूत्रों को उन्होंने मजबूती से थामे रखा; और परिणाम सामने है। इसलिए हमने उन जीवन - सूत्रों को 'सफलता के सूत्र' कहा है और पूरा विश्वास है पुस्तक पढ़ने के बाद आप भी इस मत से सहमत होंगे।

हम सब जानते हैं कि सत्यार्थीजी व्यावसायिक लेखक या उपदेशक नहीं हैं, बल्कि अपना जीवन एक कर्मयोद्धा की तरह जीते हुए उन्होंने सफलता और सिद्धि के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। इसलिए यह पुस्तक किसी के लिए भी एक गेमचेंचर बनेगी।"

GENRE
Health, Mind & Body
RELEASED
2024
February 23
LANGUAGE
HI
Hindi
LENGTH
179
Pages
PUBLISHER
Prabhat Prakashan Pvt Ltd
SELLER
Prabhat Prakashan Private Limited
SIZE
10.8
MB
EVERY CHILD MATTERS EVERY CHILD MATTERS
2020
Salvemos a la infancia Salvemos a la infancia
2019