Jai Bheem - Jai Meem Aur Babasahab Jai Bheem - Jai Meem Aur Babasahab

Jai Bheem - Jai Meem Aur Babasahab

    • 1,99 €
    • 1,99 €

Publisher Description

'जय भीम-जय मीम और बाबासाहेब' पुस्तक ऐतिहासिक तथ्यों से भरपूर एक शोधपरक दस्तावेज है, जो भारत के बाहरी-भीतरी राजनीतिक षड्यन्त्रों की कई परतों को खोलती है और हर देशभक्त को झकझोरती है। अपनी अनूठी राष्ट्रवादी लेखन शैली के लिए विख्यात डॉ. राकेश कुमार आर्य भारतवर्ष के उन लब्ध प्रतिष्ठित इतिहासकारों में से एक हैं जिनकी लेखनी के साथ माँ भारती की चेतना बोलने लगती है। श्री आर्य ने इस पुस्तक के माध्यम से एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह राष्ट्र की नब्ज पर हाथ रखकर लिखते हैं।

प्रस्तुत पुस्तक में भी डॉ. आर्य ने कई रहस्यों से पर्दा उठाया है और देश के राष्ट्रवादी लोगों के हृदय को सीधे-सीधे झकझोरा है। 17 जुलाई, 1967 को उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के महावड़ नामक गांव में जन्मे लेखक की अब तक 55 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने अपने राष्ट्रवादी लेखन के माध्यम से इतिहास को नई परिभाषा प्रदान की है।


प्रस्तुत पुस्तक को आद्योपांत पढ़ने से स्पष्ट होता है कि बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर इस्लाम के विषय में बड़ा स्पष्ट मत रखते थे कि यह मजहब भारतवर्ष के लिए एक 'अभिशाप' है। इस्लाम के विषय में ऐसा स्पष्ट चिन्तन गांधीजी और नेहरूजी कभी नहीं व्यक्त कर सके।


पुस्तक इस बात को दृष्टिगत रखकर लिखी गई है कि आज के तथाकथित अम्बेडकरवादी 'जय भीम और जय मीम' के जिस गठबंधन को बनाकर प्रस्तुत कर रहे हैं उसे बाबासाहेब के विचारों के अनुकूल कतई नहीं कहा जा सकता। विद्वान लेखक श्री आर्य इस पुस्तक के माध्यम से अपने इस मत को सिद्ध करने में पूर्णतया सफल रहे हैं। पुस्तक यह संदेश देती है कि हिन्दू समाज को तोड़ने के सभी कुचक्रों से हमें सावधान रहते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए एक होकर आगे बढ़ना होगा।

GENRE
Biography
RELEASED
2021
2 April
LANGUAGE
HI
Hindi
LENGTH
118
Pages
PUBLISHER
Diamond Pocket Books
SIZE
394.6
KB

More Books by Dr. Rakesh Kumar Arya

Bharat ke Mahan Rishi Vegyanik (भारत के महान ऋषि वैज्ञानिक) Bharat ke Mahan Rishi Vegyanik (भारत के महान ऋषि वैज्ञानिक)
2023
Desh Ka Vibhajan Aur Savarkar (देश का विभाजन और सावरकर) Desh Ka Vibhajan Aur Savarkar (देश का विभाजन और सावरकर)
2023
Satyarth Prakash Me Itihaas Vimarsha (सत्यार्थ प्रकाश में इतिहास विमर्श) Satyarth Prakash Me Itihaas Vimarsha (सत्यार्थ प्रकाश में इतिहास विमर्श)
2022
Rashtranayak Raja Dahir Sen (राष्ट्रनायक राजा दाहिर सेन) Rashtranayak Raja Dahir Sen (राष्ट्रनायक राजा दाहिर सेन)
2021
Hindutva Ki chetana ke Swar (हिंदुत्व की चेतना के स्वर) Hindutva Ki chetana ke Swar (हिंदुत्व की चेतना के स्वर)
2021
Bharat Ki Videsh Neeti (भारत की विदेश नीति) Bharat Ki Videsh Neeti (भारत की विदेश नीति)
2021