आँधी आँधी

Publisher Description

आंधी जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखित कहानियों की किताब है। इसमें आंधी, मधुआ, दासी, व्रतभंग, ग्रामगीत, पुरस्कार आदि कहानियां संकलित है। जयशंकर प्रसाद की पहचान ऐतिहासिक कथाकार के रूप में ज्यादा है। चाहे उनकी कविता हो, कहानी हो, या नाटक सभी विधाओं में उनकी इतिहास आग्रही दृष्टि देखी जा सकती है। उन्होंने सामाजिक और राजनैतिक पड़ताल भी ऐतिहासिक दृष्टि से की है। आंधी में उनकी ऐतिहासिकता बहुत प्रखर नहीं है फिर भी उसका आभास किसी छाया की भांति होता रहता है। उनकी ऐतिहासिकता का दिलचस्प पहलू यह है कि बीसवीं शताब्दी के प्रारम्भ में लिखा जाने वाला साहित्य, कथन और वर्णन शैली से हमें बार-बार दो हजार, ढाई हजार और हजार-हजार वर्ष पीछे ले जाता है और एक इक्कीसवीं शदी का पाठक अपने इतिहास के उन पक्षों से परिचित होता है जिसका ठीक-ठीक परिचय इतिहास की किताबों में भी नहीं मिलता। जयशंकर प्रसाद का साहित्य और उनके पात्र अपनी ऐतिहासिकता के साथ अपनी दार्शनिकता के लिये भी जाने जाते हैं। उनकी दार्शनिक दृष्टि भारतीय दर्शन का प्रतिबिम्ब है। वे शैव और प्रतिभिग्या दर्शन के ज्यादा करीब हैं। अन्य दूसरे दर्शनों का प्रभाव भी उनके साहित्य में देखने को मिलता है। उपरोक्त कहानी संग्रह में अलग-अलग दिशाओं में कथा का प्रस्थान होता है। पात्र और परिघटना भी भिन्न स्वभाव-प्रवृति के सांचे में गढ़े गये हैं। लेकिन कहानियों का स्वभाव मानवीय सद्गुणों से रत्ती भर भी दूर नहीं जाता, यही इस संग्रह की विशेषता है।

GENRE
Fiction & Literature
RELEASED
2016
19 August
LANGUAGE
HI
Hindi
LENGTH
128
Pages
PUBLISHER
Public Domain
SIZE
928.1
KB

More Books by जयशंकर प्रसाद

एक घूँट एक घूँट
2016
छाया छाया
2016
अजातशत्रु अजातशत्रु
2016
महाराणा का महत्व महाराणा का महत्व
2016
स्कंदगुप्त विक्रमादित्य स्कंदगुप्त विक्रमादित्य
2016
जन्मेजय का नाग-यज्ञ जन्मेजय का नाग-यज्ञ
2016