मायने होने के
-
- $2.99
-
- $2.99
Publisher Description
संबंध, संवेदना और हाशिए पर टंगे विविध सरोकारों पर पिछले दो दशकों से कविता में अपनी पैठ बनाने वाली कवयित्री आरती स्मित की यह चौथी काव्य कृति '
मायने होने के ' मायनों की विविध तहें खोलती हैं। पिता पर एक साथ कई कविताएं ध्यान खींचती हैं। पिता को समर्पित इस कविता संग्रह की कविताएं
जीवन और संबंध के ताने बाने को बुनती, उघाड़ती, उघड़न के कारण को व्याख्यायित करती हुई, समाज के अनदेखे या उपेक्षित आयामों को भी अपने सरोकार का हिस्सा बनाती चलती हैं।
हर वर्ग, हर उम्र और हर पेशे से जुड़े पाठकों का स्नेह पाती कवयित्री का अपने पाठकों से ख़ास रिश्ता नज़र आता है। वह रिश्ता बना है... आम जन के मनोविज्ञान को समझने, आत्मसात करने और उसे कविता में ढाल कर,उन तक उन्हें
पहुंचाने से। आप का स्नेह और पुस्तक पढ़े जाने के बाद आपकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार उन्हें रहेगा और मुझे भी।