Small Habits Mega Success
-
- $1.99
-
- $1.99
Publisher Description
"हमारी आदतें हमें परिभाषित करती हैं। वे निर्धारित करती हैं कि हम कौन हैं, हम कैसे काम करते हैं और क्या हम अपने लक्ष्य हासिल कर पाते हैं? वे यह निर्धारित करती हैं कि हम दूसरों के साथ किस प्रकार व्यवहार करते हैं तथा अपने आसपास की दुनिया से किस प्रकार संबंध रखते हैं ? यदि हम स्वस्थ, खुशहाल और लाभप्रद जीवन जीना चाहते हैं तो अच्छी आदतें बनाना महत्त्वपूर्ण है।
समस्या यह है कि अच्छी आदतें बनाना कठिन है। एक बार जब हम इन्हें विकसित कर लेते हैं तो इन्हें लागू करना कठिन हो जाता है। कितनी बार आपने खुद से व्यायाम शुरू करने का वादा किया है, लेकिन कुछ दिनों बाद ही अपनी आदत छोड़ दी है।
इस पुस्तक में आपके साथ अच्छी आदतें बनाने की -चरणीय सिद्ध रणनीति साझा की गई है। यह रणनीति किसी भी व्यवहार पैटर्न के लिए काम करेगी, जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि यह सुनिश्चित करेगी कि आपकी नवगठित दिनचर्या बनी रहे।
इससे पहले कि हम अच्छी बातों पर चर्चा करें, आइए, एक क्षण के लिए इस बात पर चर्चा करें कि इस कार्य मार्गदर्शिका में क्या शामिल नहीं किया गया है। छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर जीवन में बड़ी सफलताएँ पाने का पथ प्रशस्त करने वाली व्यावहारिक हैंडबुक ।"